अमर उजाला
Thu, 26 December 2024
श्रुति हासन इन दिनों रजनीकांत के साथ अपनी आने वाली फिल्म कुली पर काम कर रही हैं
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में अभिनेत्री प्रीति की भूमिका निभाती नजर आएंगी
अब श्रुति ने रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और अपने पिता कमल हासन के साथ उनके बंधन के बारे में बात की
श्रुति ने कहा- रजनीकांत साथ काम करना वाकई बहुत बढ़िया है, पिछले कुछ दिनों या महीनों से हम साथ में शूटिंग कर रहे हैं, उनके साथ काम करना वाकई बहुत अच्छा अनुभव है
दुनिया में दयालुता दुर्लभ है और जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसने इतना कुछ हासिल किया हो और महान मुकाम हासिल किया हो, वह दयालु बना रहता है तो यह बहुत खास लगता है
श्रुति ने बताया कि उन्होंने रजनीकांत के बारे में सिर्फ दूसरों से ही सुना था, लेकिन उनके साथ काम करना शुरू कर दिया
हालांकि, उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना श्रुति के लिए लिए बहुत खास अनुभव रहा, अब वे फिल्म के लिए उत्साहित हैं
बादशाह से लड़ाई खत्म करने को लेकर हनी सिंह का इनकार, लगाई लताड़