अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं।
अक्सर जया बच्चन को सार्वजनिक स्थानों पर भड़कते हुए देखा जाता हैं। आज जानेंगे इस बात का कारण।
हाल ही में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा, करण जौहर के शो कॉफी विथ करन में पहुंचे थे।
इसी दौरान करण ने अभिषेक से उनकी मां से जुड़ा सवाल करते हुए पूछा कि जया बच्चन क्यों सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर चिढ़ जाती हैं।
इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि वह जब कहीं बाहर जाते हैं, तो सब प्रार्थना करते हैं कि वहां कोई पैपराजी ना हो।
इस पर श्वेता बच्चन ने बताया कि उनकी मां को बिना इजाजत के फोटो खिंचवाना नहीं पसंद है।
आगे उन्होंने कहा कि जब जया बच्चन के पास ज्यादा लोग होते हैं, तो वह घबरा जाती हैं।
इसी कारण जया बच्चन पैपराजी से परेशान होकर चिढ़ जाती हैं।
ट्रॉफी हाथ में लेकर इतराती नजर आईं उर्वशी रौतेला