अमर उजाला
Sun, 3 August 2025
आज 3 अगस्त को दुनियाभर में मित्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस खास दिन पर मनोरंजन जगत से कई सितारे फ्रेंडशिप डे से जुड़ा पोस्ट कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें अपने पेट डॉग के साथ देखा जा सकता है।
इसमें अभिनेता अपने पेट डॉग के साथ गॉर्डन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उससे हाथ मिला रहे हैं, जो दोस्ती के प्रतीक को दर्शाता है।
पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन दिया, ‘इतने प्यार के लिए शुक्रिया, नीलेश और बिरजू की तरफ से मित्रता दिवस की शुभकामनाएं।’
सिद्धांत चतुर्वेदी इस समय अपनी फिल्म 'धड़क 2' से छाए हुए हैं, जो सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
फिल्म में अभिनेता के साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहा हैं।
‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ नहीं कर पा रही कमाल, जानें फिल्मों का कलेक्शन