अमर उजाला
Tue, 28 October 2025
अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने अदिति के लिए एक कविता लिखी है।
उन्होंने अदिति को अपना प्यार और अपनी ताकत बताया है।
इस पोस्ट पर अदिति ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मेरा सिद्धार्थ सबसे अच्छा है।'
पोस्ट पर दिया मिर्जा और भूमि पेडनेकर ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
आपको बता दें अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ से 16 सितंबर 2024 को शादी की थी।
दोनों ने 400 साल पुराने मंदिर में दक्षिण भारतीय परंपरा से शादी की थी।
अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1978 को हैदराबाद में हुआ था।
यामी गौतम ने साड़ी में दिए पोज, वन पीस में नेहा मलिक ने दिखाई अदाएं