बेबी का स्वागत नए घर में करेंगे सिद्धार्थ-कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्हें नए घर की तलाश करते देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपने बच्चे का स्वागत नए घर में करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कपल घर की तलाश करता दिख रहा है। इस नए घर को गौरी खान डिजाइन करेंगे। यही वजह है कि वह भी कियारा और सिद्धार्थ के साथ नजर आईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही 'वॉर 2' में दिखेंगी। वहीं, सिद्धार्थ 'परम सुंदरी' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। एंटर