अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
हाल ही में सलमान खान अपनी ‘सिकंदर’ फिल्म से काफी चर्चा में हैं, दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
अभिनेता इस समय अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मीडिया से बात करते हुए सलमान ने फिल्मों के फ्लॉप होने की सच्चाई बताई।
अभिनेता ने कहा कि जब बेकार फिल्में बनेंगी तो फ्लॉप तो होंगी ही, इसमें उन्होंने अपनी भी फिल्मों का जिक्र किया।
भाईजान ने कहा कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का काम अभिनेता का ही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, तो वह खराब फिल्म है। अगर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वह अच्छी फिल्म है।
सलमान खान ने सिनेमा की दुनिया में गुणवत्तापूर्ण कंटेट की कमी का कारण दिया कि लेखक अपने आप को खुश करने के लिए लिख रहे हैं। वहीं, निर्माता दूसरे से अच्छा साबित होने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियां लिखी जानी चाहिए, जो दर्शकों को पसंद आए।
इसके अलावा अभिनेता ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दर्शकों को समझदार बना दिया है। इसलिए सिर्फ अच्छी फिल्में ही चलेंगी।
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
पिंक ड्रेस में अनुष्का सेन ने दिखाया बैक, यूजर कर रहे तारीफ