सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, फिरौती भी मांगी

अमर उजाला

Sat, 17 January 2026

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली है। सिंगर से दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

कॉल करने वाले ने दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती का संदेश दें।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak


दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई की उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से बताया है और कहा अगर एक हफ्ते के अंदर रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

दिलनूर ने बताया कि उन्हें 5 जनवरी को एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए थे, लेकिन उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

अगले दिन, 6 जनवरी को, उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। उन्होंने इस कॉल को काट दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

कॉल कटने के बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें फिरौती की धमकी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bpraak

कृति सेनन ने शेयर की बहन नूपुर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

इंस्टाग्राम@kritisanon
Read Now