गायक हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, आखिर क्या है पूरा मामला?

अमर उजाला

Sun, 26 October 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन फेम गायक हंसराज रघुवंशी चर्चाओं में हैं, क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही गायक से 15 लाख रुपये की मांग भी की गई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आपको बताते चलें कि सिंगर को यह धमकी फोन कॉल के माध्यम से मिली। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

हालांकि इस मामले में मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान भी की जा चुकी है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन का निवासी राहुल कुमार नागड़े है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

सिंगर हंसराज रघुवंशी के अलावा पहले भी कई सेलेब्स को धमकियां मिल चुकी हैं।

Image Credit :

इस कड़ी में अनुपम खेर, कंगना रनौत, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग छुट्टियां एंजाय कर रहे ऋतिक रोशन, शेयर की तस्वीर

इंस्टाग्राम- @hrithikroshan
Read Now