अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
22 फरवरी को सिंगर हनी सिंह का मुंबई में कॉन्सर्ट था, वह देश के कई राज्यों में मिलिनेयर इंडिया म्यूजिक टूर कर रहे हैं।
मुंबई काॅन्सर्ट में हनी सिंह की एंट्री ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। हनी सिंह स्टेज पर हवा में उड़ते हुए पहुंचे। इस एंट्री को देखकर उनके फैंस दंग रह गए।
कॉन्सर्ट में हनी सिंह के लिए सभी तालियां बजा रहे थे। इस एंट्री का जो वीडियो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, उसमें संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं’ में बज रहा है।
हनी सिंह ने कॉन्सर्ट में हवा में उड़ने वाली एंट्री हार्नेस (एक तरह का सपोर्ट जो वायर्स के जरिए किसी को दिया जाता है) के जरिए की। इसी तरह से फिल्मों में भी एक्शन सींस, हवा में उड़ने वाले सींस किए जाते हैं। हनी सिंह की इस कॉन्सर्ट एंट्री को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी खूब सराहा है।
सबा आजाद का ग्लैमरस लुक-करिश्मा कपूर गुलाबी पहनावे में लगीं खूबसूरत