पलक मुच्छल के 'सेविंग लिटिल हार्ट्स' के 25 साल पूरे, तीन हजार से ज्यादा बच्चों की बचा चुकी हैं जान

अमर उजाला

Sat, 8 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के मिशन 'सेविंग लिटिल हार्ट्स' ने 8 मार्च को 25 साल पूरे कर लिए। यह संस्थान दिल की बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद करता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

इस मौके पर पलक ने आभार व्यक्त किया और एक भावनात्मक संदेश साझा किया। गायिका ने महिला दिवस के बारे में भी बात की और महिलाओं को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

अपने सफर के बारे में बात करते हुए पलक मुच्छल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मिशन इस मुकाम तक पहुंचेगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

पलक ने एएनआई से कहा, "यह मेरे लिए बहुत खास पल है, क्योंकि आज 'सेविंग लिटिल हार्ट्स' मिशन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। आप सभी पहले दिन से ही मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह यहां तक पहुंचेगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

उन्होंने आगे कहा, ‘अब यह संख्या 3,000 सर्जरी तक पहुंच गई है और मैं सभी के समर्थन के लिए सच में आभारी हूं।" इसके अलावा पलक ने महिला दिवस के अवसर पर संदेश भी साझा किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

पलक मुच्छल ने ‘चाहूं में या ना’, ‘धोखा धड़ी’, ‘फोटोकॉपी’, ‘जुम्मे की रात’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे गाने गाए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

फ्लोरल ड्रेस में करिश्मा तन्ना ने दिखाई अदाएं

इंस्टाग्राम @karishmaktanna
Read Now