गायिका पलक मुच्छल ने हार्ट सर्जरी करवा बचाई 3000 बच्चों की जान

अमर उजाला

Wed, 12 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

गायिका पलक मुच्छल ने अपने फंडरेजर, सेविंग लिटिल हार्ट्स के जरिए दिल की बीमारियों से जूझ रहे 3,000 बच्चों की जान बचाई है

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने हाल ही में इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर दिल को छू लेने वाले वीडियो की एक सीरीज शेयर की है

Image Credit : इंस्टाग्राम

पलक ने इंदौर के आठ वर्षीय आलोक साहू का एक वीडियो शेयर किया, जिसकी सर्जरी सफलतापूर्वक हुई
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने लिखा- 3000 लोगों की जान बच गई, आलोक के लिए आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद सर्जरी सफल रही और अब वह बिल्कुल ठीक है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में बताया और कहा- जब मैंने मिशन शुरू किया था, तब यह सिर्फ एक छोटी सी पहल थी जिसे मैंने सात साल की उम्र में शुरू किया था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा मिशन बन गया है, मेरी प्रतीक्षा सूची में अभी भी 413 बच्चे हैं, मेरा हर संगीत कार्यक्रम उन बच्चों की हार्ट सर्जरी को समर्पित होता है, जिनके माता-पिता इसका खर्च नहीं उठा सकते
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

यह एक जिम्मेदारी की तरह लगता है, मैं वास्तव में खुश हूं कि भगवान ने मुझे ऐसा करने के लिए एक माध्यम के रूप में चुना

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

खुद को 'योगा' से फिट रखती हैं करीना कपूर

इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
Read Now