अमर उजाला
Sun, 28 September 2025
अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज ने गायक और संगीतकार बेनी ब्लैंको से शादी कर ली।
शनिवार, 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना।
दो साल साथ रहने के बाद 33 साल की सेलेना और 37 साल के ब्लैंको ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सेलेना गोमेज ने कैप्शन में शादी की तारीख '9.27.25' लिखी।
सेलेना की पोस्ट पर बेनी ब्लैंको ने कमेंट करते हुए लिखा 'असल जिंदगी में मेरी पत्नी'।
सेलेना गोमेज ने साल 2023 के आखिर में बेनी ब्लैंको के साथ रिश्ते की पुष्टि की थी।
दोनों ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।
शादी से पहले सेलेना ने मेक्सिको में और ब्लैंको ने लास वेगास में बैचलर पार्टी मनाई।
चेहरे पर डर और झुकी नजरें, आखिर सुमोना चक्रवर्ती के साथ क्या हुआ? जानिए