सिंगर जुबीन की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी हुईं इमोशनल, शेयर की तस्वीरें

अमर उजाला

Tue, 18 November 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

सिंगर जुबीन गर्ग का कुछ महीने पहले ही निधन हुआ। इस सिंगर के निधन पर पूरा असम शोक में डूब गया था। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

आज सिंगर जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी पत्नी गरिमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

इंस्टाग्राम पोस्ट में गरिमा ने पति जुबीन गर्ग को याद किया और कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

तस्वीरें साझा करने के साथ ही गरिमा ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘इस जन्म से लेकर जन्म-जन्म तक हम अपनी कहानी साथ लिखेंगे गोल्डी (जुबीन गर्ग)।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

आगे वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो।’ प्रार्थना वाला इमोजी गरिमा ने शेयर किया है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

जुबीन की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस ने भी केक काटा। सुबह-सुबह फैंस असम में उनके घर के बाहर पहुंचे और सिंगर को याद किया। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@garima.s.garg

बताते चलें कि इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग के निधन की जांच भी चल रही है। उनका निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। 

Image Credit : एक्स

पिंक और व्हाइट ड्रेस में आरती सिंह का हसीन अंदाज

इंस्टाग्राम@artisingh5
Read Now