ये गायक रह चुके हैं म्यूजिक बैंड का हिस्सा

अमर उजाला

Mon, 2 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @mohitchauhanofficial/@vishaldadlani

मोहित चौहान, विशाल ददलानी, आतिफ असलम और अमित मिश्रा आज जाने-माने गायक हैं, ये सभी म्यूजिक बैंड का हिस्सा रह चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @vishaldadlani

बॉलीवुड में इनकी कामयाबी इस बात का सबूत है कि संगीत की यात्रा कहीं से भी शुरू हो, अगर जुनून और मेहनत हो, तो मंजिल खुद-ब-खुद मिल जाती है

Image Credit : इंस्टाग्राम @mohitchauhanofficial

बहुत कम लोग जानते हैं कि विशाल ददलानी 'पेंटाग्राम' नामक रॉक बैंड के सदस्य रह चुके हैं, इस बैंड के जरिए विशाल की ऊर्जावान आवाज ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई

Image Credit : इंस्टाग्राम @vishaldadlani

मोहित चौहान 'सिल्क रूट' बैंड का हिस्सा रह चुके हैं, इसके गाने 'डूबा डूबा' ने न केवल बैंड को, बल्कि मोहित चौहान को भी स्टार बना दिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @mohitchauhanofficial

आतिफ असलम ने अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत 'जल' बैंड से की थी, इसके गाने 'आदत' से आतिफ असलम ने धूम मचा दी थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @atifaslam

अमित मिश्रा तृष्णा बैंड के हिस्सा थे, वो गलती से मिस्टेक, सौ तरह के, तेरी सांसों में, बुलैया, डिंग डैंग और सुनो गणपति बप्पा समेत कई गीत गा चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitprakashmishra

पांच कीमो सेशन के बाद कैसी है हिना की तबीयत? दिया हेल्थ अपडेट

इंस्टाग्राम- हिना खान
Read Now