अंडरकवर हुए रणवीर, छुपाया अपना डॉन लुक बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह अपने अतरंगी अवतार को लेकर चर्चा में बने रहते हैं अभिनेता को हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एयरपोर्ट पर रणबीर सिंह मास्क, धूप का चश्मा और हुडी पहने नजर आए बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने डॉन के लुक को छुपाने के लिए खुद को अंडरकवर किया हुआ था वीडियो में अपने अंडरकवर लुक में फैंस के साथ तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता फरहान अख्तर निर्देशित 'डॉन 3' में नजर आएंगे ---gjjvhj