अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
रोहित शेट्टी की ‘सिंगम अगेन’ इन दिनों हर किसी की जुबान पर है
अजय देवगन अभिनीत ‘सिंघम’ का सीक्वल, रोहित शेट्टी लेकर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं
इस फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे
अब रोहित शेट्टी ने फैंस की धड़कनों को और भी तेज कर दिया है
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें 'बाजीराव सिंघम' के रूप में अजय की एक विशेष झलक दिखाई गई है
वीडियो में 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' के क्लिप शामिल हैं
वीडियो के अंत में ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का छोटा सा लुक दिखा, जिसने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया
रोहित ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेलर कल रिलीज होगा’, बता दें कि फिल्म 1 नवंबर को दस्तक देगी
'बिग बॉस 18' की टीआरपी बढ़ाएंगे ये प्रतिभागी, देखें लिस्ट