अमर उजाला
Thu, 26 June 2025
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है और तारीफें बटोर रही है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और छह दिनों में फिल्म का कारोबार भी बेहतर बना हुआ है।
‘सितारे जमीन पर’ ने छठे दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस 6.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं गुरुवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 6 लाख रुपए जुटा चुकी है।
जबकि इससे पहले मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 81.98 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘सितारे जमीन पर’ की निगाहें अब 100 करोड़ के आंकड़े पर टिकी हुई हैं।
फिल्म को लगातार मिल रही सराहना को देखते हुए ये उम्मीद है कि इस वीकेंड भी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
हालांकि, इस हफ्ते काजोल की ‘मां’ और विष्णु मांचू की पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज हो रही। जिनसे ‘सितारे जमीन पर’ को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कुबेर, जानें बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन