अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये की कमाई है।
इससे पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 8.5 करोड़ रुपये रही थी।
फिल्म ने रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
20 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन औसत कमाई करते हुए 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस तरह से फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 75.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
जानकार मानते हैं कि अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही तो एक हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख हैं और 10 नए कलाकारों ने फिल्म से डेब्यू किया है।
इब्राहिम अली खान ने गुजारा क्वालिटी टाइम, साथ नहीं दिखीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी