अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' धूम मचा रही है।
20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर औसत शुरूआत करते हुए 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'सितारे जमीन पर' ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 6.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस तरह फिल्म ने अब तक टोटल 88.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख और 10 नए कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।
इसमें आमिर खान बास्केटबॉल कोच बने हैं, जो 10 दिव्यांग बच्चों को खेल सिखाते हैं।
'सितारे जमीन पर' फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल है।
डेटिंग की अफवाहों के बीच साथ दिखे फातिमा-विजय वर्मा, रेखा संग साझा की तस्वीरें