अमर उजाला
Wed, 2 July 2025
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' और 'कुबेर' 20 जून को रिलीज हुई थी।
दोनों ही फिल्मों की कमाई घट गई है। हालांकि दोनों अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए हैं।
फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने ओपनिंग डे पर 10.7 और पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.72 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 131.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म 'कुबेर' ने पहले हफ्ते में 69 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म ने बुधवार को 57 लाख रुपये का कारोबार किया।
इस तरह से फिल्म ने अब तक 83.32 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
मोती हार, हाई बन हेयरस्टाइल, पिंक साड़ी में मानुषी की दिलकश अदाएं