अमर उजाला
Sat, 1 February 2025
अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए एक सप्ताह हो चुके हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है
शुक्रवार को फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई, इस क्लब में शामिल होने वाली यह अक्षय की 17वीं फिल्म बन गई और साथ ही इस साल की 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन चुकी है
भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ने आठवें दिन 4.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया ने भी अहम भूमिका निभाई है, यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है
‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15.3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था, जिसके बाद इसने पहले वीकएंड पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया
फिल्म ने पहले सप्ताह में 99.7 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से बटोरें, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है
'हेरा फेरी' की तरह बनीं इन कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी