अमर उजाला
Sun, 2 February 2025
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है
24 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में सारा अली खान और निमृत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं
फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की थी
फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इसका शनिवार को सिनेमाघरों में नौवां दिन था
वीकएंड पर भी फिल्म ने बाजी मारी और पांच करोड़ रुपये की कमाई की
शुक्रवार को 'स्काई फोर्स' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर 2025 की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी थी
वहीं, शनिवार की कमाई के बाद अब 'स्काई फोर्स' का कुल कलेक्शन 109.30 करोड़ रुपये हो चुका है
वीकएंड पर 'देवा' ने पकड़ी रफ्तार, जानें शनिवार को कैसा रहा फिल्म का हाल