अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
इन दिनों टीवी पर सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ काफी पॉपुलर है।
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी का आइकॉनिक रोल स्मृति ईरानी निभा रही हैं।
सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल में रुपाली गांगुली नजर आती हैं।
हम आपको बता रहे हैं कि टीवी की तुलसी यानी स्मृति ईरानी और अनुपमा (रुपाली गांगुली) कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
स्मृति ईरानी की बात करें तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने बी. कॉम के कोर्स में दाखिला लिया था लेकिन तीन साल का डिग्री कोर्स वह पूरा नहीं कर सकी थीं। स्मृति ईरानी ने अभिनय का रास्ता चुन लिया था।
जहां तक अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की बात है तो उन्होंने पहले होटल मैनेजमेंट में एजुकेशन पूरी की। साथ ही थिएटर की पढ़ाई भी रुपाली ने की थी। इसके बाद उनका भी एक्टिंग की दुनिया में आना हुआ।
स्मृति ईरानी, रुपाली गांगुली के शो 36वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर बने रहे। 'अनुपमा' लिस्ट में टॉप पर था, वहीं स्मृति का शो दूसरे नंबर पर रहा।
इस हफ्ते तो स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जबरदस्त ट्विस्ट आया है, जिससे इसमें काफी ड्रामा बढ़ गया है।
चटख लाल रंग की ड्रेस में फलक नाज का दिलकश अंदाज