अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘तुम्बाड’ की सफलता के बाद इस फिल्म से लोगों ने काफी आशा लगा रखी थी।
‘तुम्बाड’ के बाद फैंस सोहम की आगामी फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे, लेकिन सिनेमाघरों में इसे देखने कम ही पहुंचे।
समीक्षकों से सराहना मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई, पहले दिन यह करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। जिस हिसाब से इसको लेकर चर्चा चल रही थी, यह बॉक्स ऑफिस पर उतनी कारगर नहीं साबित हुई।
फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये में बनी है।
अब देखना है कि फिल्म वीकएंड पर कितना कलेक्शन करती है। इसकी कमाई में कितना उछाल आने वाला है।
विक्वी कौशल की ‘छावा’ ने ध्वस्त किए बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, पार किया 400 करोड़ रूपये का आंकड़ा