अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने सिनेमाघरों में औसत प्रदर्शन किया था, जो गिरीश कोहली द्वारा निर्देशित की गई थी।
अभिनेता सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेता ने अपनी फिल्म 'क्रेजी' से जुड़े बिहाइंड द सीन को शेयर किया है।
शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेता अपनी कार की पहिया खराब हो जाने के कारण उसे सही करते हुए दिख रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई सीन्स को शेयर किया है।
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोहम शाह ने कैप्शन में लिखा कि दो महीने लगातार रोड पर शूटिंग वो भी मौसम के खिलाफ जाकर। अपनी क्रेजी टीम की तारीफ भी की।
आगे अभिनेता ने लिखा, ‘क्रेजी हमारी मेहनत है - रोमांच, भावना, जादू और थोड़ा सा पागलपन। जरूर देखियेगा, बहुत मजा आएगा।’
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह फिल्म अब ओटीटी पर आ गई है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
वहीं बात करे 'क्रेजी' फिल्म की तो, इसने बॉक्स ऑफिस 12.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
जब जुबिन नौटियाल ने गाया ‘तुम्हे दिल्लगी’ तो झूम उठे दर्शक, शेयर किया वीडियो