अमर उजाला
Sat, 2 August 2025
अजय देवगन की हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर काफी चर्चा थी।
हालांकि, फिल्म ने पहले दिन केवल 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह कलेक्शन बड़े बजट की फिल्म के लिए औसत माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है, लेकिन शुरुआती आंकड़े थोड़े निराशाजनक हैं।
जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' के बाद अब ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं।
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिल रही है। दर्शक दोनों की केमिस्ट्री पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का तूफान होने लगा शांत, जानें शुक्रवार का कलेक्शन