अमर उजाला
Sun, 16 November 2025
सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के अलावा अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक व्लॉग काफी वायरल हुआ।
सोनाक्षी सिन्हा अपने शौहर जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी के शेख जायद मस्जिद गईं। व्लॉग में इस जगह का वीडियो भी शेयर किया।
व्लॉग में ही सोनाक्षी शेख जायद मस्जिद में पहुंचकर काफी खुश दिखीं। वह कहती हैं, ‘मैं पहली बार किसी मस्जिद में जा रही हूं। चर्च और मंदिर कई बार गई हूं लेकिन मस्जिद पहली बार आई हूं।’
व्लॉग में सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। वह अचानक बोलते हैं, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सोनाक्षी को यहां धर्म बदलने के लिए नहीं लेकर जा रहा हूं।’
जहीर इकबाल की बात पर सोनाक्षी सिन्हा हंसने लगती हैं। आगे वह कहती हैं, ‘स्पेशल मैरिज एक्ट जिंदाबाद।’
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हुई। दोनों ने रजिस्टर मैरीज की थी।
सोनाक्षी सिन्हा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा ने आइवरी लहंगे में खींचा यूजर्स का ध्यान, फिल्म ‘वाराणसी’ से हैं चर्चा में