अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ईद का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखें। दोनों को पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया।
इस दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक कलर के सूट-सलवार में दिखीं। अपने स्टाइल को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा।
उनके साथ जहीर इकबाल भी नजर आएं, उन्होंने ब्लैक पैंट और सफेद शर्ट में अपने लुक को सिंपल रखा।
दोनों ने फैंस और पैपराजी को ईद की मुबारकबाद भी दी। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ईद मुबारक और ‘गुड़ी पड़वा’ भी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।
हाल ही में जब सोनाक्षी को अकेले होली मनाते हुए देखा गया तब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे जहीर के बारे में पूछा, जिसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए साउथ में हैं, इसलिए जहीर उनके साथ नहीं हैं।
क्या आरती सिंह देने वाली हैं खुशखबरी? भाई कृष्णा अभिषेक ने दिया हिंट