अमर उजाला
Sat, 22 June 2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं
आज शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा के पारिवारिक घर रामायण में पूजा हुई , जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं
दूल्हा-दुल्हन दोनों के लिए शादी के कपड़े आज आ गए, जिससे संकेत मिला है कि शादी का जश्न शाही थीम पर होगा
इस बीच सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ रामायण में शादी की तैयारियों में व्यस्त दिखीं, जिसका वीडियो सामने आया
सोनाक्षी नीले रंग के कुर्ता पलाजो सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और उनकी मां शादी से जुड़े कामों के लिए कार्ड शीट पकड़े हुए दिखीं
सोनाक्षी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं
छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई 'इश्क विश्क रिबाउंड'