अमर उजाला
Sun, 16 March 2025
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद से ही अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं।
इसमें से कई सारे वीडियोज काफी मजेदार हैं। रविवार को भी कपल ने एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया।
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मेकअप रूम में चुपचाप तैयार होने का एक वीडियो शेयर किया।
इस दौरान जहीर उन पर प्रैंक करते हैं। वह कमरे में अचानक से आते हैं चिल्लाते हैं, जिससे अभिनेत्री आश्चर्य और डर से चीख उठती हैं।
सोनाक्षी ने वीडियो को कैप्शन दिया, “मेरी चमकती त्वचा का राज।”
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हार्ट अटैक देने वाला सरप्राइज।”
वामिका की हसीन अदाओं पर फैंस हारे दिल, नेहा ने दिखाई बोल्डनेस