फैंस ने लुटाया 'तिलस्मी बाहें' गाने पर प्यार, सोना ने कहा शुक्रिया सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा 'हीरामंडी' में 'फरीदन' के किरदार में दिखाई देंगी आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'तिलस्मी बाहें' गाने की शूटिंग के कुछ खास दृश्यों को अपने फैंस के साथ साझा किया है सोनाक्षी ने BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'तिलस्मी बाहें' आप सबका शुक्रगुजार है' सोनाक्षी आगे लिखती हैं, 'टीम में एक साथ मिलकर काम करना सपनों को जीने जैसा होता है' आपको बताते चले कि 'तिलस्मी बाहें' गाने को कल रिलीज किया गया है और यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है ss