अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
अभिनेत्री इन दिनों जहीर के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं।
उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वह अपने पति के साथ पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में नजर आ रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है 'स्विट्जरलैंड में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट बहुत सुविधाजनक है। हम इसकी आदत डाल सकते हैं।'
सोनाक्षी की तस्वीरों को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है।
एक यूजर ने लिखा है 'आप दोनों अच्छे लग रहे हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'लेकिन वहां सीट पर पैर रखने की इजाजत नहीं है।'
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आई हैं।
इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है।
रविवार को ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई में आई मामूली उछाल, तीन दिनों में इतना हुआ कलेक्शन