अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
अभिनेत्री सोनल चौहान महाकुंभ मेला 2025 के दौरान संगम प्रयागराज पहुंचीं।
वह पारंपरिक पवित्र स्नान में भाग लेती दिखीं, अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की हैं।
संगम में डुबकी लगाते हुए सोनल चौहान ने तस्वीरें साझा कीं। वे पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
अब ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने संस्कृत में कैप्शन लिखा है।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- मैं त्रिवेणी, माधव, सोम, भारद्वाज और वासुकि की पूजा करती हूं।
अभिनेत्री ने आगे लिखा- तीर्थों के नायक अक्षयवट शेष प्रयाग को मैं नमस्कार करती हूं।
शोभिता ने बढ़ाया ग्रामीण महिलाओं की तरफ मदद का हाथ