अमर उजाला
Mon, 22 September 2025
सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'शेरा' की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह हाथ जोड़ कर खड़ी हैं और प्रार्थना कर रही हैं।
उन्होंने एक क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की है जिस पर फिल्म का नाम लिखा है।
तस्वीरें शेयर करते हुए सोनल ने लिखा है 'आप नदी हैं। मैं एक मछली हूं। आपकी सीमा कैसे जानूं?'
फिल्म 'जन्नत' फेम सोनल चौहान फिल्म 'शेरा' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म में उनके साथ परमिश वर्मा हैं। इसका निर्देशन साविओ संधू कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने के शुरुआत में शुरू हुई है।
सोनल चौहान ने साल 2008 में फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
‘निशानची’ का चूका निशाना, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अनुराग कश्यप की फिल्म