अमर उजाला
Thu, 19 June 2025
इन दिनों सोनाली बेंद्रे शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस टीवी रियालिटी शो को होस्ट कर रही हैं।
इस शो की होस्ट सोनाली एक खास वजह से बनी हैं। आईएएनएस से की गई बातचीत में वह इस बात का खुलासा करती हैं।
सोनाली बेंद्रे कहती हैं, ‘मैंने 'पति पत्नी और पंगा' के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि यह मेरी अपनी शादी-शुदा जिंदगी का एक चैप्टर सा लगा है। बस यहां पर कैमरे ज्यादा मौजूद हैं।’
सोनाली आगे कहती हैं, ‘यह शो उन रोजाना की बातों का एक जश्न है जो एक रिश्ते को खूबसूरत बनाती हैं। मैं इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।’
सोनाली के शो में कई सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। इसमें हिना खान और रॉकी जायसवाल, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक, गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी, अविका गोर और मिलिंद चांदवानी, सुदेश लेहरी और ममता लेहरी शामिल हैं।
सोनाली बेंद्रे के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आईं, इसमें उन्होंने कैमियो किया था।
जल्द ही वह एक क्राइम सीरीज में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अली फजल भी नजर आएंगे।
‘लाफ्टर शेफ्स’ शो के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा मस्तमौला अंदाज, देखें तस्वीरें