अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
पंजाबी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस सिंपल लुक में भी सोनम गजब ढा रही हैं। जल्द ही वह फिल्म 'बागी 4' में नजर आएंगी।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी ब्लैक टॉप, पैंट और हाई हील्स में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन दिनों तेजस्वी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो में नजर आ रही हैं।
करीना कपूर ने भी एक फैशन शो से जुड़ी तस्वीर को दोबारा सोशल मीडिया पर साझा किया है। करीना के इस लुक और ड्रेस की फैंस ने काफी तारीफ की है।
नोरा फतेही ने भी ग्रीन लहंगे में एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी अपनी सहेली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो पोस्ट किया है। जल्द ही शिवांगी हर्षद चाेपड़ा के साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन में नजर आएंगी।
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी 'लाफ्टर शेफ' के सेट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह पीच कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। इस साड़ी में अंकिता काफी क्यूट लग रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने भी अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह काफी केयर फ्री नजर आ रही हैं।
दिशा पटानी ने भी अपनी एक पुरानी फोटो को दोबारा से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
गिरफ्तार हुए मोनालिसा को हीरोइन बनाने का वादा करने वाले निर्देशक, लगा गंभीर आरोप