सोनम ने बेटे वायु के साथ बितायी एक हफ्ते की छुट्टी, बोलीं- ‘जीवन बस ऐसा होना चाहिए’

अमर उजाला

Tue, 29 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

अभिनेत्री सोनम कपूर को बिना किसी व्यवधान के अपने बेटे वायु के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @sonamkapoor

अभिनेत्री ने इस मौके का भरपूर आनंद लिया है और बेटे वायु के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

पहली तस्वीर में वायु झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं और सोनम उनके पास खड़ी हैं। उनकी टॉय कार भी पास में ही रखी हुई है। सोनम ब्लू हुडी और मैचिंग टाइट्स में नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

दूसरी तस्वीर में सोनम ब्लू और व्हाइट आउटफिट में घर के बाहर सीढ़ियों के पास पोज देती नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

एक तस्वीर में सोनम अपने बेटे वायु के साथ अपने घर के अंदर समय बिता रही हैं। तस्वीर में वायु खेलने में व्यस्त हैं और सोनम उन्हें निहार रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

सोनम ने अपनी अकेले की तस्वीरें भी साझ की हैं। एक तस्वीर में सोनम बेहद लाइट मेकअप में कानों में बड़े से ईयररिंग पहने नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

इस तस्वीर में सोनम अपने पालतू डॉगी के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर उनके मेकअप के समय की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

एक तस्वीर में सोनम एक चेयर पर बैठी हैं और उनकी गोद में उनका डॉगी है। उन्होंने इस दौरान मिरर सेल्फी ली है। इस दौरान उनके हेयर और मेकअप तैयार किया जा रहा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

एक तस्वीर में वायु अपने घर के अंदर खेलते हुए दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ कॉर्नर सोफे हैं और वायु अपने में मस्त है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

एक तस्वीर में सोनम जिम में कसरत कर रही हैं। जबकि वायु अपनी मां के सीने पर सिर टिकाए हुए हैं। सोनम ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, “बिना किसी एजेंडे के एक अप्रत्याशित हफ्ते भर की छुट्टी और अपने बच्चे के साथ बिताया गया कितना खूबसूरत समय। कोई व्यवधान नहीं और बस जीवन ऐसा होना चाहिए। हमने अपने लिए स्वर्ग की एक छोटी सी शांति बना ली है।”

Image Credit : इंस्टाग्राम@rheakapoor

अमायरा दस्तूर ने की बाग की सैर, यूजर बोले- फूल खिल गया

इंस्टाग्राम @amyradastoor
Read Now