'स्त्री' की शूटिंग पर बढ़िया माहौल बनाने के लिए किया जाता था ये काम अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्त्री 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, जो आने वाले कई दिनों तक चलेगा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार कर गया है, फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है 'स्त्री 2' की ही तरह दर्शकों ने 'स्त्री' को भी काफी पसंद किया था, फिल्म के पहले भाग की शूटिंग काफी मजेदार ढ़ंग से की गई थी राजकुमार राव ने लल्लनटॉप को दिए एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि जब 'स्त्री' को शूट किया जा रहा था तो सेट पर गाने बजा करते थे उन्होंने बताया कि जिस किसी का नाचने का मन होता था वो नाच लेता था, ये सब शूटिंग शुरू होने से पहले किया जाता था राजकुमार ने बताया कि ऐसा करने से सेट पर बढ़िया माहौल बना रहता था, जिससे काम भी अच्छे ढ़ंग से होता था d