अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। इस फिल्म से अभिनेता ने निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया।
हालांकि, सोनू सूद की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। यहां से इसके हाथों निराशा ही लगी।
लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 13.3 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है और सिनेमाघरों से ज्यादा इसे यहां प्यार मिल रहा है।
शनिवार को सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उनकी फिल्म ‘फतेह’ जियो हॉटस्टार पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है।
अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर और आंकड़े शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!”
अमेरिका की सड़कों पर म्यूजिक का आनंद लेती नजर आईं अनुष्का सेन