अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
सोनू सूद की कई फिल्मों में अभिनय अक्सर सिनेप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय होता है
लेकिन जब अभिनेता आसपास होते हैं, तो लोग उनकी फिटनेस, डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में पूछे बिना नहीं रह पाते
सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी फिटनेस का राज क्या है
यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान सोनू ने कहा कि वह एक शाकाहारी हैं, जो शराब नहीं पीते हैं
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मांसाहारी भोजन नहीं खाया है
सोनू ने यह भी बताया कि अपने माता-पिता का पंजाबी डीएनए विरासत में मिला है, उन्होंने याद किया कि उनके पिता बहुत मजबूत थे, सूद ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कभी भी मांसाहारी भोजन नहीं खाया है और न ही पार्टी करते हैं
'तीन महीने में हो जाएगा तलाक, नहीं होगा बच्चा', शादी के बाद सना को किया गया था ट्रोल