चुनाव प्रचार में जाते वक्त हुई थी 'सूर्यवंशम' की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत
अमर उजाला
Thu, 18 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' को तो हर कोई जानता हैं, इस फिल्म में सौंदर्या ने राधा का किरदार अदा किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
आज अगर सौंदर्या जीवित होती तो अपना 48वां जन्मदिन मना रही होती, उनका जन्म 18 जुलाई, 1976 को हुआ था और महज 27 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
साल 2004 की बात है, सौंदर्या बीजेपी और टीडीपी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रही थीं, उसी दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया था, जिससे उनका निधन हो गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
सौंदर्या का फिल्मी करियर तो छोटा रहा, लेकिन उन्होंने कम वक्त में ही कई बड़ी फिल्मों में काम किया था, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'गंधर्व' से की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
सौंदर्या ने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मों में किया था और 'सूर्यवंशम' उनके करियर की अकेली हिंदी फिल्म थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
सौंदर्या की फिल्म 'द्वीप' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था, उन्होंने अपनी अदाकारी के लिए फिल्मफेयर, नंदी और कर्नाटक स्टेट फिल्म पुरस्कार भी जीता था
Image Credit : इंस्टाग्राम @angelsoundarya18
शानदार गायक के साथ-साथ अच्छे कंपोजर भी हैं सुखविंदर