अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अमेरिका का दौरा किया वहां पर वह अपने लाखों प्रशंसकों से मिलने के लिए पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ सोफी चौधरी भी थीं, जो ‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसे अपने मशहूर गीतों के लिए जानी जाती हैं।
सोफी ने हाल ही में एक चैट में अभिनेता के साथ अपने अपने दिवसीय दौरे और पिछले कुछ वर्षों के यादगार अनुभव के बारे में बात की।
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में सोफी चौधरी ने ऋतिक रोशन को दयालु और मेहनती बताया।
उन्होंने कहा, आप जानते हैं, उन्हें चोट भी लगी थी लेकिन फिर भी वह अपने प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे।’
सोफी ने बताया कि इस टूर के दौरान ऋतिक ने उनके साथ बहुत सारे किस्से साझा किए। सोफी ने यह भी खुलासा किया कि अभिनेता को मंच से डर लगता है और वह ऋतिक के टूर के दौरान प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।
गायिका से अभिनेत्री बनीं सोफी ने ऋतिक के साथ यूएस टूर से कुछ यादगार पल पोस्ट किए और इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक नोट भी लिखा।
ममूटी से लेकर विजय के साथ काम कर चुका यह एक्टर ड्रग केस में गिरफ्तार, जानिए नाम