अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
साउथ अभिनेता नानी के जन्मदिन पर निर्माता उनके फैंस को एक खास तोहफा देने के लिए तैयार हैं।
अभिनेता की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ का टीजर रिलीज किया जाएगा। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया।
पोस्टर के साथ अभिनेता ने टीजर के रिलीज डेट की भी घोषणा की। फिल्म का टीजर नानी के जन्मदिन के अवसर पर 24 फरवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा।
नए पोस्टर के साथ अभिनेता के लुक की एक झलक भी साझा की गई है। पोस्टर में अभिनेता के पीछे जमीन पर पड़े शवों के ढेर को दिखाया गया है।
नानी के अलावा केजीएफ फेम श्रीनिधि शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अभिनेता नानी की यह एक्शन फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहरुख खान की प्रिंसेज सुहाना का पिंक सूट में दिखा अलग अंदाज..