‘ऑपरेशन सिंदूर’ से गदगद हुए ये साउथ सितारे, रजनीकांत बोले- जब तक मिशन पूरा ना हो जाए…

अमर उजाला

Wed, 7 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है।

Image Credit : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई वीडियो

पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस जवाबी कार्रवाई पर बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी कलाकार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Image Credit : Amar ujala

अभिनेता चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर लगाकर एक ट्वीट किया है।  उसके कैप्शन में उन्होंने भारतीय तिरंगा लगाते हुए जय हिंद लिखा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जब तक मिशन पूरा ना हो जाए, तब तक कोई रोक नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ है।

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्टर आर माधवन ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर साझा कर लिखा कि सलाम भारत।

Image Credit : इंस्टाग्राम@actormaddy

इसी कड़ी में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने भी अपने एक्स अकाउंट पर भारत की तारीफ करते हुए लिखा कि वह भारतीय सेना की सुरक्षा और मजबूती की कामना करते हैं। जय हिंद।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mythriofficial

इसके अलावा अभिनेता ममूटी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर भारतीय सेना की शौर्यता को सलाम किया है। साथ ही लिखा कि फिर से एक बार भारत ने दिखा दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @mammootty

एक्टर प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत सरकार द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि भारत कभी भी आतंकवाद को बर्दास्त नहीं करेगा।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी कड़ी में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सिंदूर केवल परंपरा ही नहीं, बल्क अटूट संकल्प का प्रतीक भी है। साथ ही भारत की बहादुरी पर गर्व महसूस किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

पहली बार इस देश की यात्रा पर निकलीं हिना खान, साझा की तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now