अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
हाल ही में साउथ के कई सितारों ने रीयूनियन किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
त्रिषा कृष्णन, ज्योतिका और राम्या कृष्णन लंबे समय के बाद मिली और दिल को छू लेने वाले पल साझा किए। इस रीयूनियन में सूर्या भी शामिल हुए।
सभी ने इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली। सूर्या की उपस्थिति ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा।
त्रिषा कृष्णन को आखिरी बार ‘विदामुयर्ची’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अजीत और रिजीना कैसांड्रा भी थीं।
त्रिषा के आगामी कार्य की बात करें तो अभिनेत्री ‘गुड बैड अग्ली’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेत्री ज्योतिका को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया था।
सूर्या अपनी आगामी फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ज्योतिका और पूजा हेगड़े भी हैं।
'सिकंदर' के आगे 'एल 2 एम्पुरान' की रफ्तार धीमी, जानें कुल कितनी हुई कमाई?