अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को अभिनेता की दादी अल्लू कनकारत्नम के निधन की सूचना मिली। 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
शनिवार शाम को अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनकी अंतिम यात्रा में अल्लू अर्जुन, उनके परिवार के सदस्य और कई साउथ सेलेब्स शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में कई भावुक क्षण देखने को मिले। अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता चिरंजीवी भी पहुंचे।
अभिनेता चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के साथ दादी की अर्थी को कंधा देते हुए दिखे।
अभिनेता रामचरण को भी अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम दर्शन में देखा गया।
अल्लू अर्जुन का बेटा अयान भी परदादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ, वह इस मौके पर बहुत भावुक दिखा। अल्लू अर्जुन बेटे के आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए।
अभिनेता नागा चैतन्य को भी अल्लू अर्जुन के घर पर देखा गया। वह भी अल्लू अर्जुन के परिवार को सपोर्ट देने पहुंचे थे।
श्रुति हासन ने ब्लैक ड्रेस में दिए सिजलिंग पोज, देखें तस्वीरें