'पुष्पा 2' से पहले अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर किया राज
अमर उजाला
Tue, 10 December 2024
Image Credit : एक्स
अला वैकुंठपुरमुलु
अल्लू अर्जुन की फिल्म, जिसमें एक व्यक्ति अपने असली माता-पिता के बारे में पता लगाता है और अपने असल परिवार में जगह बनाने की कोशिश करता है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Image Credit : यूट्यूब
सर्राइनोडु
यह फिल्म एक एक्स मिलिट्री मैन और एक भ्रष्ट शख्स की कहानी है, जिसमें प्यार की एंट्री होती है। इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Image Credit : यूट्यूब
दुव्वाडा जगन्नाधम
एक ईमानदार अंडरकवर एजेंट की कहानी, जो एक भ्रष्ट नेता की बेटी से प्यार करता है। यह हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
Image Credit : यूट्यूब
रेस गुर्रम
दो भाईयों की कहानी, जो एक गैंगस्टर के दुश्मन बन जाते हैं। इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।
Image Credit : यूट्यूब
ना पेरू सूर्या
अल्लू अर्जुन का सोल्जर के किरदार में एक संघर्षपूर्ण सफर, जिसमें गुस्से की वजह से उसे कोर्ट मार्शल किया जाता है। यह जी5 पर उपलब्ध है।
Image Credit : यूट्यूब
बद्रीनाथ
एक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षित युवक की कहानी, जो एक लड़की से मिलता है, जो ईश्वर में विश्वास नहीं करती।
Image Credit : यूट्यूब
सन ऑफ सत्यमूर्ति
एक बेटे की कहानी, जो अपने पिता की मौत के बाद असल दुनिया से जूझता है और एक लड़की से प्यार करता है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Image Credit : यूट्यूब
'पुष्पा' की फैन हुईं उर्वशी, बोलीं- दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला है