'पुष्पा 2' की सफलता के लिए अल्लू अर्जुन ने जताया इस शख्स का आभार 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं, थिएटर में महिला की मौत के बाद फिल्म को लेकर विवाद भी गहराया हुआ है इन सबके बीच 'पुष्पा 2' की बड़ी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने सक्सेस मीट का आयोजन किया 'पुष्पा 2' के सक्सेस मीट में अल्लू अर्जुन ने बेशुमार प्यार के लिए जनता का शुक्रियाअदा किया साथ ही उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के प्रति आभार व्यक्त किया अर्जुन ने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी की अनुमति देने वाले विशेष सरकारी आदेश (जीओ) को कल्याण के प्रयासों क नतीजा बताया अभिनेता ने इसे फिल्म की पहुंच और स्वागत में महत्वपूर्ण बढ़ावा बताया सीटिए