अमर उजाला
Tue, 14 April 2026
10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'डकैत' की सोमवार को कमाई घटी है।
चौथे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
चार दिनों में इसने कुल 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
80 से 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है।
फिल्म की कमाई पर 'धुरंधर 2' का असर पड़ा है। सोमवार को 'धुरंधर 2' ने 5.20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'डकैत' में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के अलावा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अहम किरदार में हैं।
शनेल देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है।
इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो जेल जाता है और बाहर आकर 'डकैती' की योजना बनाता है।
'धुरंधर 2' के आगे रफ्तार नहीं पकड़ पा रही 'डकैत', तीन दिनों में कमाए इतने करोड़