अमर उजाला
Fri, 17 April 2026
10 अप्रैल को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' ने दस्तक दी।
रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई।
छठे और सातवें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ओपनिंग डे पर 6.55 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये हो गया है।
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के अलावा इस फिल्म में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आए हैं।
शनेल देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज हुई है।
इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो पहले जेल जाता है फिर बाहर आकर डकैती की योजना बनाता है।
एक हफ्ते से पहले ही घटी 'डकैत' की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन